बशर्ते हमें उनके इस्तेमाल की तमीज हो और हमारे सरोकार भी जिंदा हों !
पलाश विश्वास / ….इस प्रकरण से मेरी यह धारणा और मजबूत हुई है कि जैसे राम चंद्र गुहा ने लिखा है कि मीडिया कारपोरेट के पे रोल पर है और हम लोग करीब चार दशक से ऐसा ही कह रहे हैं,इसके विपरीत अभिव्यक्ति के सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं बशर्ते कि हमें उनके इस्तेमाल की तमीज हो और हमारे सरोकार भी जिंदा हों! …जन्मदिन से मैंने बात दरअसल फेसबुक और सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत की और इशारा करने के लिए शुरू की।…
अभिव्यक्ति के सारे रास्ते बंद नहीं हुए !
हिंदी और भारतीय भाषाओं को लेकर समाज में है सन्नाटा
बाजार और मीडिया के बीच भारतीय भाषाएं
संजय द्विवेदी / हिंदी और भारतीय भाषाओं को लेकर समाज में एक अजीब सा सन्नाटा है। संचार व मीडिया की भाषा पर कोई बात नहीं करना चाहता। उसके जायज-नाजायज इस्तेमाल और भाषा में दूसरी भाषाओं खासकर अंग्रेजी की मिलावट को लेकर भी कोई प्रतिरोध नजर नहीं आ रहा है। ठेठ हिंदी का ठाठ जैसे अंग्रेजी के आतंक के सामने सहमा पड़ा है ……..
पटना उच्च न्यायालय ने शोभना की गिरफ्तारी पर रोक लगाई
हिन्दुस्तान विज्ञापन घोटाला
श्रीकृष्ण प्रसाद, मुंगेर, 17 मई । विश्व के सनसनीखेज 200 करोड़ के दैनिक हिन्दुस्तान के विज्ञापन घोटाले से जुड़े मुंगेर कोतवाली कांड संख्या-445।2011 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय ज्योति शरण ने अभियुक्त संख्या 01 मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड की अध्यक्ष एवं ऐडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया की गिरफ्तारी और उनके विरूद्ध अन्य पुलिस काररवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।……
मीडिया शोध, प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, वेब टेक्नालोजी तथा विकास प्रबंधन में नए पाठ्यक्रम
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2012-13 के लिए प्रवेश प्रारम्भ
भोपाल,18 मई । माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में शैक्षणिक सत्र 2012&2013 में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। ….
कापीराईट संशोधन विधेयक पारित
प्रियंका श्रीवास्तव(साई)/ नई दिल्ली, 18 मई। राज्यसभा ने कल कॉपीराइट संशोधन विधेयक २०१० पारित कर दिया। इसके तहत कॉपीराइट अधिनियम में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किये गए हैं। इस विधेयक से व्यावहारिक कठिनाइयां दूर होंगी और डिजिटल वर्ल्ड तथा इन्टरनेट से जुड़े नये मुद्दों का समाधान मिल सकेगा।……..
इंटरनेट पर किसी तरह की सेंसरशिप नहीं
नई दिल्ली, 17 मई । सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल सरकार इंटरनेट पर किसी तरह की कोई सेंसरशिप लगाने को तैयार नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कह दिया है कि इंटरनेट के नियमन के लिए बनाए गए नए नियमों पर सभी पक्षों के साथ विचार विमर्श भी किया जाएगा।….
अश्लील विज्ञापनों पर रोक के लिए मीडिया खुद प्रयास करे
नई दिल्ली, 15 मई 2012। सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने आज लोकसभा में कहा कि अश्लील विज्ञापनों और सामग्री पर रोक लगाने के लिए मीडिया को खुद भी प्रयास करने चाहिए। टेलीविजन चैनलों पर महिलाओं के लिए अपमानजनक विज्ञापनों पर सदस्यों की चिंता के जवाब में श्रीमती सोनी ने कहा कि मीडिया के बारे में मंत्रियों के समूह में एजेंडा तैयार होने के बाद सर्वदलील बैठक बुलाई जा सकती है………
दूरदर्शन नेटवर्क में स्टाफ का भीषण अभाव
कई आकाशवाणी ट्रांस्मीटरों की दक्षता में कमी आयी है
नई दिल्ली, 14 मई। सूचना और प्रसारण मंत्री श्रीमती अम्बिका सोनी ने राज्य सभा को यह जानकारी दी कि सामान्यतया दूरदर्शन केन्द्रों, टीवी ट्रांस्मीटरों और आकाशवाणी केंन्द्रों का कामकाज संतोषजनक है। तथापि, दूरदर्शन नेटवर्क में स्टॉफ का भीषण अभाव है ….
“नव बिहार टाइम्स” अब और दस जगहों से
दिल्ली, पटना और बोकारो में 15 अगस्त 2012 से पहले शुरू होगा
औरंगाबाद । नव बिहार टाइम्स पब्लिकेशन अपनी रजत जयन्ती के अवसर पर दैनिक नव बिहार टाइम्स के 10 नये एडिशन लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी शुरूआत बोकारो एडिशन से होगी। बाद में फिर गया, दिल्ली, सहारनपुर, रांची और पटना आदि जगहों से भी एडिशन की शुरुआत की जायेगी………………..
भारतीय भाषाएं को समर्थ बनाने की जरूरतः कुठियाला
संजय द्विवेदी / भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बृजकिशोर कुठियाला का कहना है कि मातृभाषाओं की एकता और अंर्तसंवाद के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत है ताकि भारतीय भाषाएं मिलकर अंग्रेजी के साम्राज्यवाद का मुकाबला कर सकें…………
